for making fun of pm on whats app ADO suspend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्हाट्सएप्प पर पीएम का उपहास उड़ाने वाले एडीओ हिफाजतउल्ला खां सस्पेंड

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 7:29 PM (IST)
व्हाट्सएप्प पर पीएम का उपहास उड़ाने वाले एडीओ हिफाजतउल्ला
खां सस्पेंड
बरेली। व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाने वाले एडीओ पंचायत को अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया। एक सप्ताह पहले मीरगंज में तैनात एडीओ पंचायत हिफाजतउल्ला खां ने अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और टीना अंबानी का हाथ जोडें फोटो पोस्ट किया था। फोटों के साथ उन्होंने कमेंट में लिखा था कि आपके जीजा को गर्वनर बना दिया, नोट बंदी कर दी, जियो मोबाइल सेवा शुरू कर दी। अब क्या आदेश है। इसके बाद गु्रप में बाक युद्ध शुरू हो गया था। जिलाधिकारी पंकज यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुये सीडीओ शिव सहाय अवस्थी को कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद एडीओ पंचायत को नोटिस देकर जवाब दाखिल करने के आदेश दिये थे। लेकिन सीडीओ ने एडीओ के जवाब से सहमत नहीं हुये और डीपीआरओ को कार्रवाई के आदेश दे दिए। डीपीआरओ टीसी पांडेय ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को प्रधानमंत्री पर गलत कमेंट नहीं करना चाहिए। कर्मचारी ने अपनी मर्यादा तोड़ी है उसे सस्पेंड कर दिया गया है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement