For help in the real loss due to excessive rain, the laxity should be given in the rules - Chief Secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिवृष्टि से हुए वास्तविक नुकसान में सहायता के लिए नियमों में दी जाये शिथिलता -मुख्य सचिव

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 7:54 PM (IST)
अतिवृष्टि से हुए वास्तविक नुकसान में सहायता के लिए नियमों में दी जाये शिथिलता -मुख्य सचिव
जयपुर। मुख्य सचिव अशोक जैन के साथ गुरूवार को शासन सचिवालय में राज्य के पश्चिमी जिलों में बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने आए भारत सरकार के अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल के साथ बैठक हुई। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि एसडीआरएफ के नियमों के अनुसार प्रत्येक परिवार के 3 बड़े एवं 30 छोटे दुधारू पशु तथा 3 बड़े व 6 छोटे अन्य पशुओं के नुकसान पर ही सहायता मिलती है। जबकि राजस्थान के पश्चिमी जिलों मे आजीविका का जरिया पशुपालन ही है, ऎसे में उन्हें सहायता उनके वास्तविक नुकसान पर मिलनी चाहिए। उन्होंने कृषि आदान सहायता के लिए निर्धारित नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि एसडीआरएफ नियमों के अनुसार 2 हेक्टेयर तक ही कृषि आदान सहायता मिलती है, जबकि राजस्थान की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए इसे बढ़ाकर 5 हेक्टयेर की जानी चाहिए। आपदा प्रबधंन विभाग के सचिव हेमंत गेरा ने अपने प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि के दौरान क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए पुल, पुलिया एवं पक्की सड़कों की मरम्मत के लिए सहायता वास्तविक आंकड़ों के आधार पर मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऎसे किसान जिनके कुंओं से सिंचाई होती है, उन्हें 4 लाख रुपये प्रति कुएं के हिसाब से सहायता मिलनी चाहिए।
गेरा ने बताया कि जालोर एवं पाली जिलों में 42 लोगों को भारतीय वायु सेना द्वारा एयरलिफ्ट किया गया था और एक हजार 387 लोगों को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरएसी एवं नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा सुरक्षित निकाला गया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव प्रवीण वशिष्ठ के नेतृत्व में अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने बुधवार को जालोर, पाली, सिरोही और बाड़मेर जिलों में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement