बारां। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में श्रीराम स्टेडियम में 19वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। फाइनल मैच में अजमेर की टीम ने ट्राइब्रेकर में जोधपुर खेल आकादमी को पराजित किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 26 जिलों की टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।