food park will give oppourtunity to youth- baba ramdev Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूड पार्क युवाओं में कौशल विकास करने में मददगार साबित होगा- बाबा रामदेव

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 12:27 PM (IST)
फूड पार्क युवाओं में कौशल विकास करने में
मददगार साबित होगा- बाबा रामदेव
सीएम अखिलेश ने विकास को खुशहाली का मार्ग बताते हुए कहा कि पतंजलि आयुर्वेद की इस पहल से राज्य सरकार की इस धारणा को और बल मिलेगा। उन्होंने स्वामी रामदेव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य ठीक रखने की प्रेरणा मिली। साथ ही, पतंजलि आयुर्वेद के उत्पादों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के करीब पहुंचने का मौका मिला। स्वास्थ्य को बहुत बड़ा धन बताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम सुविधाओं के बावजूद अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उपभोग के सारे सामान व्यर्थ हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर स्वामी रामदेव का प्रयास सराहनीय है। इससे देश एवं समाज को काफी लाभ मिल रहा है। संस्था को यह इकाई स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि इससे अन्य निवेशकों को भी प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने यूरोप में स्थापित फूलों की मण्डी का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव को इसी तर्ज पर स्थापित होने वाले फूड पार्क को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement