food park will give oppourtunity to youth- baba ramdev -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूड पार्क युवाओं में कौशल विकास करने में मददगार साबित होगा- बाबा रामदेव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 11:17 AM (IST)
फूड पार्क युवाओं में कौशल विकास करने में
मददगार साबित होगा- बाबा रामदेव
लखनऊ। मुख्यमंत्री लोक भवन में पतंजलि फूड एण्ड हर्बल पार्क के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पार्क यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 455 एकड़ क्षेत्र में 1666.80 करोड़ रुपए के निवेश से पतंजलि आयुर्वेद द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इस विशाल परियोजना के लिए स्वामी रामदेव एवं आचार्य बाल कृष्ण की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्रीय किसानों एवं नौजवानों को तो लाभ होगा ही, साथ ही लोगों को शुद्ध, प्राकृतिक उत्पाद प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने एक बाजार के रूप में प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि यदि कोई उद्यमी केवल दूध एवं सब्जियों के क्षेत्र में ही निवेश करना चाहे तो भी उसे अकेले उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ता मिलेंगे, जो किसी देश में सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश के बच्चों एवं किसानों को ध्यान में रखते हुए मध्यान्ह भोजन योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में दूध एवं फल का वितरण शुरू कराया है। इससे खपत बढ़ने के फलस्वरूप किसानों को अधिक दूध एवं फल उत्पादन की प्रेरणा मिलेगी। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement