जोधपुर । मारवाड़ के लोक देवता बाबा रामदेव इन दिनों जोधपुर पुलिस की हिरासत में है । रामदेवरा में दर्शन के बाद कुछ यात्री बाबा के रथ के साथ वापस जोधपुर के लालसागर पहुंचे तो बाबा रामदेव का रथ मंदिर में ले जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया । पुलिस की समझाइश के बाद भी दोनों पक्षों के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे तो पुलिस रथ को थाने में ले आई। बाबा के भक्त भी रथ के साथ थाने आ पहुचे कर थाने में खड़े रथ की आरती शुरू कर दी । ऐतियात के तौर पर रथ की सुरक्षा में पुलिस जाप्ता तैनात करना पड़ा दोनों पक्षों ने परस्पर रिपोर्ट भी दी है। अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।