Folk god in police station Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की हिरासत में है लोक देवता!

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 6:32 PM (IST)
पुलिस की हिरासत में है लोक देवता!
ये है मामला - जोधपुर मंडोर क्षेत्र के लालसागर में हनुमान मंदिर के बाहर रामदेवरा से रथ के साथ लौट पैदल जातरू रथ को मंदिर में ले जाने लगे तो मंदिर ट्रस्ट और समिति के बीच रथ के प्रवेश को लेकर विवाद हो गया । विवाद पर पुलिस ने रथ थाने में रखवा कर दोनों पक्षों के विवाद के बाद पर पुलिस जाप्ता तैनात कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया की लालसागर में हनुमान मंदिर से हर साल बाबा रामेदव का रथ लेकर पैदल जातरू रामदेवरा जाते है। लौटकर रथ को मंदिर में रखते इस बार मंदिर ट्रस्ट ने रथ को मंदिर में प्रवेश नहीं रखने की शर्त रखी। वही दूसरी तरफ समिति के लोग हर साल की तरह इस बार भी बिना स्वीकृत रथ को मंदिर में रखने की बात पर अड़ गए । इस पर थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने ट्रस्ट एवं समिति के पदाधिकारीयो की बैठक कर बिना विवाद के शांति से रथ में ले जाने के लिए कहा दोनों पक्षों ने बैठक में शांति रखने के लिए हामी भर दी। शाम को रामदेवरा से पैदल जातरुओं का दल रथ के साथ मंदिर में प्रवेश करने लगा तो ट्रस्ट ने मंदिर ने मंदिर गेट पर ताला लगा बिना स्वीकृत के रथ रखने से मना कर दिया । इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया, पुलिस ने सुचना मिलते ही आरएसी तथा जाप्ता मौके पर तैनात कर मामला शांत करवाया । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, और भक्त थाने में बाबा की आरती की।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement