कोहरे का सितम, कई वाहन भिड़ने
से आधा दर्जन लोग घायल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 11:18 AM (IST)
कानपुर। नवबंर माह के अंतिम दिन बुधवार को
कोहरे की चादर से शहर ढग गया। इसका असर नेशनल हाइवें पर उस समय देखने को मिला जब
कोहरे के चलते कई गाड़िया आपस में टकरा गई, इस हादसें में पांच लोग गंभीर घायल
हैं।
बुधवार को ठंड की शुरुआत कोहरे से हुई। कोहरा
इतना भीषण था कि दस कदम की दूरी पर खड़े वाहन नजर नहीं आ रहे थे। जिसके चलते
नौबस्ता कानपुर दिल्ली नेशनल हाइवें पर एक दर्जन गाड़िया आपस में टकरा गई। इस घटना
के बाद लोगों में कोहराम मच गया तो वहीं हाइवें पर वाहनों का भीषण जाम लग गया।
मामले की जानकारी पर कई घंटे बाद पहुंची थाना व ट्रैफिक पुलिस ने घायलों को बाहर
निकाला और इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos