Fog can exploit terrorist infiltration, border on high alert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे का फायदा उठा आतंकी कर सकते हैं घुसपैठ, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 11:30 AM (IST)
कोहरे का फायदा उठा आतंकी कर सकते हैं घुसपैठ, बॉर्डर पर हाई अलर्ट
श्रीगंगानगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका पर राजस्थान से सटी भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक आंतकी घने कोहरे का फायदा उठाकर संवेदनशील मानी जाने वाली श्रीगंगानगर जिले की सीमा से घुसपैठ करने की फिराक में हैं। हालांकि बीएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है की परिंदा भी यहां पर नही मार सकता। भारत-पाक सीमा को यहां संवेदनशील माना जाता है। सर्दियों में जब यहां कोहरा घना होता है तब, सीमा के उस पार निगाह जमाए बैठे आंतकी घुसपैठ की फिराक में रहते हंै। ख़ुफिया एजेंसियों से घुसपैठ की सूचना के बाद बीएसएफ ने चौकसी और कड़ी कर दी है। सेना व वायुसेना के साथ तमाम खुफिया एजेंसियों को भी सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उधर, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, बीएसएफ के अधिकारी व जवान सीमा के उस पार की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। बीएसएफ ने गश्त बढ़ा कर चौकसी को और कड़ा कर दिया है ताकि दुश्मन की हर नापाक हरकत को नाकाम किया जा सके। बीएसएफ सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए ग्रामीणों की भी मदद ले रही है। पुलिस को भी संदिग्धों के बारे में सूचनाएं साझा करने को कहा गया है। बीएसएफ डीआईजी के अनुसार वैसे तो सीमा पर सुरक्षा हमेशा कड़ी रहती है मगर, खुफिया इनपुट मिलने के बाद सभी को अलर्ट पर रखा गया है।

[@ दुष्कर्म में पंजाब नंबर वन, अपहरण में बढोतरी, ड्रग्स का कारोबार, गैंगस्टरों के हमलों ने खोली पुलिस की पोल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement