flate buyers problems in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चक्रव्यूह मे फंसे खरीददारों को निकालने के लिए योगी सरकार की पहल

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 7:46 PM (IST)
चक्रव्यूह मे फंसे खरीददारों को निकालने के लिए योगी सरकार की पहल
नोएडा। बिल्डर, अथॉरिटी और बैंको के चक्रव्यूह मे फंसे दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आशियाने का सपना देखने वाले बायर्स को एक बार फिर फ्लैट मिलने की उम्मीद जगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अथॉरिटी में बायर्स की समस्याओं को सुनने के लिए अलग से शिकायत प्रकोष्ठ बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बिल्डरों को बकाया रकम किश्तों में देने की सुविधा के चलते बायर्स को जल्दी फ्लैट्स मिल सकेंगें और उनकी रजिस्ट्री हो सकेगी। बिल्डर भी इस कदम को बायर्स के हित में अच्छी पहल बता रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब दो लाख फ्लैट बायर्स बरसों से पजेशन का इंतजार कर रहे हैं। परेशान बायर कई बार अपने बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। बायर्स की समस्याओं को सुनने के लिए नोएडा के एमएलए पंकज सिंह की पहल पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बायर्स संगठन के प्रतिनिधियों की मीटिंग भी बुलाई थी। पंकज सिंह कहते है कि पुरानी सरकारों ने पूरे मामले को पेचीदा बना दिया। लगता है वे इस समस्या को सुलझना ही नहीं चाहते थे और इसकी आड़ में लूट खसौट की जा रही थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement