Advertisement
बहराइच हिंसा में शामिल पांच लोग गिरफ्तार, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

उन्होंने बताया कि मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है।
नानपारा सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोपहर में दो लोग अस्पताल में लाए गए थे, जिन्हें पैर में गोली लगी है। एक के दाहिने और एक के बाएं पैर में गोली लगी है और उनकी स्थिती सामान्य है। दोनों के पैरों में अभी भी गोली फंसी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि 13 अक्टूबर को जिला बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में दुर्दांत घटना हुई थी। एक युवक की हत्या कर दी गई थी। उसी के क्रम में हमारी टीम ग्राउंड में काम कर रही थी। हमें सभी अभियुक्त की तलाश थी, जिसमें पांच लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि हथियारों की बरामदगी के लिए दो अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर पुलिस गई थी। पुलिस ने जब छापेमारी की तो उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा उनका उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त तीन लोग और गिरफ्तार किए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की गोली लगने से मौत हुई है और जो बातें सामने आ रही हैं, वो भ्रामक हैं। इस घटना में शामिल सभी लोगों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के बहराइच की महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क उठी। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालात सामान्य बना दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बहराइच
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


