Five arrested for planning petrol pump robbed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:59 PM (IST)
पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार
उदयपुर। स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगवार से जुड़े पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों ही आरोपियों पर शहर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, फिरौती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली कि आयड स्थित ईदगाह के पीछे बैठे पांच व्यक्तियों की ओर से पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाई जा रही है। जिनके पास भारी मात्रा में हथियार भी थे। जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने दबिश देते हुए मौके से आफताब अहमद, डूंगरसिंह मीणा, अकरम खां, शोएब खान और नरेन्द्र पानेरी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement