Firstly notbandi create problem now ration depot cause of trouble-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले नोटबंदी से परेशान और राशन डिपो में परेशानी

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 4:07 PM (IST)
पहले नोटबंदी से परेशान और राशन डिपो में परेशानी
भिवानी। नोटबंदी के बाद नकली नोटों व आतंकवाद पर रोक लगेगी या नहीं, लेकिन इसके ठीक उल्ट आम आदमी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बैंकों से कई दिन लाइनों से छुटकारा पाने के बाद अब एक बार फिर गरीब किसान व मजदूर लाइनों में खङा है। इस बार लाइनें हैं डिपो के बाहर और कारण है सरकार द्वारा शुरु की गई ऑॅनलाइन वितरण प्रणाली। वजह है, पहले नोटबंदी और अब डिपो की मशीन का सर्वर डाऊन। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र में है जहां एक डिपो पर सैंकड़ों उपभोक्ता हैं। जिले भर में उपभोक्ताओं के लिए 661 सस्ते अनाज की सरकारी डिपो है। इनमें से 141 शहरी क्षेत्र तथा 520 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। लेकिन ऑॅनलाईन योजना के बाद सभी डिपो पर आई मशीनों के सर्वर डाऊन होने से पूरी वितरण प्रणाली ठप हो गई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement