First training given to polling parties, information given about Election Commissions guidelines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदान दलों को दिया प्रथम प्रशिक्षण, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 5:19 PM (IST)
मतदान दलों को दिया प्रथम प्रशिक्षण, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी
श्रीगंगानगर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान श्रीगंगानगर जिले की विधानसभाओं के चुनाव करवाने के लिये मतदान दलों को मंगलवार को डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार जाखड़, सीईओ जिला परिषद भवानी सिंह पंवार, नगर विकास न्यास के सचिव कैलाश चंद शर्मा, नगरपरिषद के आयुक्त यशपाल आहूजा तथा सुरेन्द्र कुमार सोनी ने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा बताया कि चुनाव का कार्य पूरी पारदर्शिता, स्वतंत्र व निष्पक्ष भाव से होने चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक के साथ-साथ ईवीएम के द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण भी विभिन्न समूहों में दिया गया। डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में पीओ प्रथम के 444 तथा पीआरओ 356 इस प्रकार 800 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार अनूपगढ़ में भी स्वामी विवेकांनद राजकीय मॉडल स्कूल अनूपगढ़ में पीओ प्रथम के लिये 161 तथा पीआरओ के लिये 264 कार्मिकों को, प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement