First Case of the State: khinchi Hospitals Director and Associate Arrested In Fetal gender Checking -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य का पहला मामला : बच्चों के हृदयरोग में काम आने वाली मशीन से भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर व सहयोगी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 11:15 PM (IST)
राज्य का पहला मामला : बच्चों के हृदयरोग में काम आने वाली मशीन से भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर व सहयोगी गिरफ्तार
जयपुर/जोधपुर। बच्चों के हृदयरोग उपचार में काम आने वाली सीटीजी मशीन से भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में 55 वर्षीय एमबीबीएस चिकित्सक सुशीला खींची व उसके सहयोगी कुलदीप जोशी को राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। राज्य दल ने उपयोग में ली गयी मशीन, लैपटॉप, 35 हजार रुपए की नंबरी राशि तथा अन्य सामग्री व उपकरण भी जब्त किए हैं। राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक सुशीला खींची अपना निजी अस्पताल चलाती है एवं वहां वह लंबे समय से भ्रूण लिंग जांच जैसा घृणित कार्य करने में लिप्त है। राज्य में सीटीजी मशीन से भ्रूण लिंग जांच करने का यह पहला मामला है, जिसमें आरोपी चिकित्सक द्वारा सीटीजी मशीन, लैपटॉप व प्रोब का उपयोग करते हुए लिंग जांच की जा रही थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement