First Case of the State: khinchi Hospitals Director and Associate Arrested In Fetal gender Checking Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य का पहला मामला : बच्चों के हृदयरोग में काम आने वाली मशीन से भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर व सहयोगी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 11:15 PM (IST)
राज्य का पहला मामला : बच्चों के हृदयरोग में काम आने वाली मशीन से भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर व सहयोगी गिरफ्तार
मिशन निदेशक ने बताया कि जोधपुर शहर के खींची अस्पताल में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना की पुष्टि लगातार की जा रही थी एवं चिकित्सालय की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही थी। मंगलवार को गर्भवती महिला सहित पीसीपीएनडीटी टीम द्वारा चिकित्सक के बताए अनुसार खींची अस्पताल में गर्भवती को भिजवाया गया एवं अस्पताल संचालिका डॉ. सुशीला द्वारा गर्भवती महिला की भ्रूण लिंग की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 35 हजार रुपए जांच करने के बदले टीम की सदस्य महिला से ले लिए गए। जांच हो जाने एवं डिकॉय राशि अस्पताल में देने के बाद दल की सदस्य गर्भवती ने दल को इशारा कर दिया। दल सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक सुशीला खींची व सहयोगी कुलदीप जोशी को गिरफ्तार कर राजकीय नंबरी नोट बरामद कर लिए। जैन ने बताया कि इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीरसिंह के नेतृत्व में राज्य पीसीपीएनडीटी सेल के पीबाई प्रभारी सीआई सीताराम, उपनिरीक्षक विक्रम सेवावत, हेड कांस्टेबल सांवरमल, शंकरलाल सहित पीसीपीएनडीटी समन्वयक भी शामिल थे। चिकित्सा मंत्री ने दी बधाई

इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement