firing on witness at muzaffarnagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गवाह की गोलियों से भूनकर हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 9:15 PM (IST)
गवाह की गोलियों से भूनकर हत्या
मुजफ़्फरनगर। कस्बा सिसौली में देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट सनसनी फैल गई। यहां सरेराह भाई की हत्या के मामले में गवाह किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के बाद से कस्बे में तनाव है। घटना चुनावी रंजिश से जुड़ी होने के कारण एसपी देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन देते हुए परिवार को समझाया। घटना के बाद से कस्बे में तनाव पसरा हुआ है।वही इस हत्या के मामले में दूसरे गवाह नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छतरी भी अपनी हत्या की आशंका जता रहे हैं। दरअसल मामला भौराकलां थाना क्षेत्र में स्थित किसानों की राजधानी कस्बा सिसौली का है ।जहां देर शाम अपने भाई की हत्या में गवाह सिसौली निवासी ऋषिपाल पर चार नकाबपोश अज्ञात बदमाश गोलियां बरसाकर उस समय फरार हो गए जब वह कस्बा स्थित एक किरयाना की दुकान पर बैठा हुआ था ।कई गोलियां लगने से ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ताबतोड़ हुई फायरिंग में दुकानदार विपिन भी घायल हो गया है ।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है ।
आपको बता दे की ऋषिपाल के भाई की पूर्व में हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में ऋषिपाल समेत 3 लोग चश्मदीद गवाह थे।जिसमें से एक गवाह की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी और करीब 6 माह पूर्व भी मृतक ऋषिपाल पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन वह बच गया था, जिसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। कुछ समय पूर्व ऋषिपाल की आचार सहिता के चलते सुरक्षा हटा ली गई थी। यह हत्या नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तथा उनके विरोधियों के बीच चल रही रंजिश का परिणाम है। अब ऋषिपाल के भाई की हत्या में आखरी गवाह सिसौली नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बचे है उन्होंने भी अपनी जान को खतरा बताया है।
पुलिस अधिकारियों विनीत भटनागर का कहना है कि ये अपने भाई की हत्या में गवाह था जिसकी हत्या की गयी है जल्द से जल्द इस घटना का अनावरण किया जायेगा और सभी आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement