fireing at bareilly many injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरेली में रात को तड़तड़ाई गोलियां, कई घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 03 जून 2017 3:11 PM (IST)
बरेली में रात को तड़तड़ाई गोलियां, कई घायल
बरेली। देवरनियां के मुंडिया गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई।गोली लगने से दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गये।पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बहेड़ी में भर्ती कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। कलीम पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सलीम कुरैशी असलाह लेकर मेरे घर में घुस आया।घर में घुसे ते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के सलीम कुरैशी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8 बजे उनका भाई असलम बरेली से दवाई लेकर लौट रहा था।आरोप है कि कलीम पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की जिसकी वह शिकायत करने उसके घर गया था।वहां उनपर फायरिंग कर दी गई।पुलिस ने वारदात स्थल पर पुलिस तैनात कर दी है।बताया जाता है कि मांस तस्करी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement