Fire in wheat crop kept in farm loss of millions in Dhaulpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेत में रखी गेहूं की फसल में आग, लाखों का नुकसान

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 5:20 PM (IST)
खेत में रखी गेहूं की फसल में आग, लाखों का नुकसान
धौलपुर। जिले के पिपरौन गांव की पुलिया के समीप खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया और फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर खेत मालिक मजदूरों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना पर प्रशासन दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक खेत मालिक शिवसिंह व हरीसिंह की 5 बीघा 10 विस्वा जमीन पर बटाईदारों ने गेहूं की फसल की थी। गेहूं की फसल को एक खेत में काटकर बेचने के लिए तैयार रखा गया था। लेकिन अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई जिससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement