Fire in train engine, driver burned alive in Train -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवर झुलसा

khaskhabar.com:
ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवर झुलसा
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन के समीप वलसाड़-पुरी ट्रेन के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में एक सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में चिरायू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सहायक चालक का नाम रवींद्र प्रसाद बताया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आते समय यह हादसा हुआ। घटना की वजह से जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस, राजकोट एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें लेट प्रभावित हो गईं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement