Fire in the house one year old girl burnt alive in dharamshala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मकान में आग, जिंदा जल गई एक साल की बच्ची

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 3:26 PM (IST)
मकान में आग, जिंदा जल गई एक साल की बच्ची
धर्मशाला। रविवार सुबह लगभग साढे दस बजे धर्मशाला के वार्ड-5 गमरू में एक मकान में अचानक लगी आग से एक साल की बच्ची जिंदा जल गई, जबकि बच्ची की मां भुवनेश्वरी देवी पत्नी पलवेश्वर छतीसगढ़ घायल हो गई। उसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गमरु स्थित किराए के एक मकान में मेहनत मजदूरी करने वाले छतीसगढ़ के 10 परिवार रह रहे हैं,। इस घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते धर्मशाला फायर स्टेशन के शिफ्ट प्रभारी नितिन धीमान भी झुलस गए है। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 10 बजे अचानक मकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपड़ोस के लोग एकत्र हुए और आग बुझाने में जुट गए हैं। इस दौरान आग से घ‍िरे एक कमरे में एक महिला व एक साल की बच्‍ची मौजूद थी। महिला धुएं के कारण बेहोश हो गई थी। लोगों ने घायल महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चा भीतर ही रह गया। इसके बाद एसडीएम व एएसपी समेत पुलिस व अग्निशमन केंद्र की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। करीब सवा 12 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया। लेकिन वह पूरी तरह से झुलस चुका था। आग बुझाने व प्रभाव‍ित पर‍िवार की मदद के ल‍िए कई व‍िदेशी पर्यटक भी मौके पर पहुंचे। अचानक आग लगने से घर के अंदर रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर अफरा-तफरी में बाहर निकल आए हैं। लेकिन एक साल की बच्ची जो अंदर सोई थी जिंदा जल गई। बच्ची को बाहर निकालने के लिए उसकी मां भुवनेश्वरी देवी अंदर की ओर दौड़ी लेकिन अपने बच्ची को नहीं बचा पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement