Fire in the forest again, Extinguish efforts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगल में फिर लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 7:26 PM (IST)
जंगल में फिर लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी
धर्मपुर/मंडी। उपमण्डल धर्मपुर की पेहड़ पंचायत की फ़ॉरेस्ट बरोटी बीट के मलौन् जंगल में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे से अचानक आग लगी हुई है। धीरे-धीरे आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। हालांकि जंगल में जहां पर आग लगी है वहां से आबादी वाला क्षेत्र काफी दूर है लेकिन फिर भी वहां खलबली मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फारेस्ट गार्ड अमित कुमार, अंकित कुमार, पंकज कुमार व गांव के बहुत से लोग आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इससे पूर्व भी इसी पंचायत के लुधियाना जंगल में अचानक आग लगने से आग गांव तक पहुंच गयी थी जिसपर कड़ी मसक्कत के बाद गांव वालों ने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया था। उसके बाद इसी पंचायत के बनेहरडि गांव के जंगल में आसमानी बिजली गिरने से आग लगी थी। सोमवार को भी अचानक आग लगने से विभाग भी सकते में है कि बार-बार आग कौन लगा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement