fire in the city in a dozen regions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दर्जन ईलाको में लगी आग

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 2:21 PM (IST)
एक दर्जन ईलाको में लगी आग
कोटा। दिपावली की रात शहर के करीब एक दर्जन से भी ज्यादा ईलाको में आग लगी। आग लगने की जानकारीयां मिलने के बाद शहर सडको पर पूरी रात दमकल की गाडियां दौडती रही। ऐसे में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में बने गाडी के वर्कशाप में भीषण आग लग गई। जिसके बाद दमकल की चार गाडियो ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना में अग्निशमन की गाडियों को आग को बुझाने में करीब एक घंटे तक का समय लगा। वहीं इस हादसे में चार से भी ज्यादा नई गाडियां जलकर खाक हो गई। रविवार की रात को इंडस्ट्रियल एरिया सहित गुमानपुरा , कुन्हाडी, एरोड्राम एरिया, मोटर मार्केट, श्रीनाथपुरम सहित एक दर्जन ईलाको में आगजनी की घटना हुई। जिनको बुझाने के लिए शहर के दोना फायर स्टेशनो से 10 से ज्यादा गाडियां लगी हुई थी। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement