fire in the camp of Mauni Baba in allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माघमेला : मौनी बाबा के शिविर में लगी आग सब कुछ जलकर खाक

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2018 2:25 PM (IST)
माघमेला : मौनी बाबा के शिविर में लगी आग सब कुछ जलकर खाक
अमरीश मनीष शुक्ला,इलाहाबाद । प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। माघ मेला में सरस्वती मार्ग पर लगे मौनी बाबा के शिविर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रुप धारण कर लिया कि शिविर में लगे पांच टेंट जलकर खाक हो गए। टेंट में रखा सारा सामान भी जलकर राख में तब्दील हो गया है। आग लगने के बाद हर तरफ हड़कंप और भगदड़ का माहौल रहा। चीख-पुकार करते हुए शिविर से लोग बाहर भागने लगे देखते ही देखते हजारों लोगों का मजमा शिविर के चारों तरफ पहुंच गया। शिविर से उठता भयंकर विकराल दुआ खुद-ब-खुद घटना की दहशत बताता रहा । सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई । स्थानीय लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की मदद की और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण फिलहाल बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है । शिविर में लगी आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई है ना तो कोई घायल ही हुआ है, लेकिन शिविर में रखा साधु संतों का पूरा का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है। मच गई चीख पुकार
रविवार को दिनचर्या के अनुरूप मौनी बाबा के शिविर में धार्मिक गतिविधियां चल रही थी तभी शिविर के पांच नंबर टेंट से अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि चारों तरफ धुंध छा गयी और दहशत में साधु-संत चीख-पुकार के साथ बाहर भागने लगे। देखते ही देखते शिविर के पांचों टेंट जलकर राख हो गए और सारा सामान राख के मलबे में बदल गया। हालांकि आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है, लेकिन भारी नुकसान संतों को उठाना पड़ा है।
गनीमत रही कि समय रहते आग को शिविर के दायरे में ही रोक दिया गया अन्यथा यह आग फैल कर दूसरे शिविरों में भी पहुंच सकती थी। क्योंकि माघ मेला में तंबू का पूरा शहर बसा हुआ है और एक दूसरे से सारे तंबू थोड़ी दूर पर जुड़े हुए हैं । ऐसे में मौनी बाबा शिविर से में लगी आग दूसरों शिविरों में भी फैल सकती तो और फिर बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement