Fire in shops after short circuit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शोर्ट सर्किट के बाद दुकानों में लगी आग

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 5:12 PM (IST)
शोर्ट सर्किट के बाद दुकानों में लगी आग
धौलपुर। सैपऊ थाना इलाके के करीमपुर इलाके में शनिवार को शाॅर्ट सर्किट के बाद लगी आग से दो परचून की दुकान जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में करीब एक घंटे देरी से पहुंची दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित राकेश ने बताया कि उसकी परचून की दुकान के ऊपर से लंबे समय से बिजली विभाग की केबिल पड़ी थी। जिसमें आए दिन चिंगारियां निकलती रहती थी। पीड़ित ने इसे लेकर कई बार विभाग को शिकायत भी करने की बात कही। लेकिन समस्या के दूर नहीं की गई। जिसके बादशनिवार को हुए शोर्ट सर्किट के बाद दुकानों में आग लग गई। फिलहाल उपखंड प्रशासन ने पीड़ितों के नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement