fire in open area in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय में खुलेआम एनजीटी के आदेश की उड़ाई धज्जियां

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 2:52 PM (IST)
जिलाधिकारी कार्यालय में खुलेआम एनजीटी के आदेश की उड़ाई धज्जियां
नोएडा। जहां एक तरफ दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदुषण को लेकर एनजीटी ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में खुलेआम एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सभी अधिकारी हरकत में आए हुए है जिसके चलते सूरजपुर जिलाधिकारी कार्यालय में आज सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में खुद साफ- सफाई की। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के सामने ही एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में ही कुड़े को जलाया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement