khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 11:33 AM (IST)
श्रीगंगानगर। जैतसर कस्बे के मुख्य बाजार में 3-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अग्रवाल कॉटन इंडस्ट्रीज में बुधवार देर रात करीब 10:30-11 बजे के बीच हुए शॉर्ट सर्किट के कारण वहां चल रही डीआर मशीन क्षेत्र में आग लग गई। जिससे डीआर मशीन व पास में बड़ी मात्रा में पड़ा रूई-नरमा जलकर राख हो गया। अग्रवाल कॉटन इंडस्ट्री संचालक संजय कुमार गौरीसरिया ने बताया कि बुधवार रात्रि को भी नियमित तरीके से कॉटन इंडस्ट्री में श्रमिक रूई-नरमा को तैयार कर गांठ बनाने के काम में लगे हुए थे। रात्रि को करीब 10:30-11:00 बजे के बीच बजे कॉटन जिनिंग की डीआर मशीन में चिंगारियों के साथ यकायक आग लग गई। जब तक काम लगे श्रमिक कुछ कर पाते, तब तक देखते ही देखते आग भयावह रूप धारण कर डीआर मशीन के आसपास पड़ी रूई-नरमा में फैल गयी। जिससे आग ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया। आग से वहां बड़ी मात्रा में पड़ा रूई-नरमा व गांठ जलकर खाक हो गई। कस्बे में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण फैक्ट्री संचालकों ने निजी संसाधनों के दम पर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक बड़ी मात्रा में रूई-नरमा जलकर राख हो गई। एक महीने के अंतराल में दूसरी बड़ी घटना कस्बे में आगजनी की एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व 12 नवंबर को भी इसी इंडस्ट्री के डीआर विभाग में आगजनी से बड़ी मात्रा में रूई-नरमा जलकर खाक हो गई थी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी