finale the cultural week ullas in Basic PG College -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेसिक पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह उल्लास का समापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 6:26 PM (IST)
बेसिक पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह उल्लास का समापन
बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि विद्यार्थी, शिक्षार्जन के साथ-साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। डॉ. मेघवाल शुक्रवार को बेसिक पीजी महाविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह उल्लास-2016 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षार्जन अत्यंत जरूरी है। इससे पहले डॉ. मेघवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर महाविद्यालय की शालू, संध्या, प्रतिभा और अश्लेषा ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रभावमयी प्रस्तुति दी। नारायण, प्रवीण और वेदप्रकाश ने गीत प्रस्तुत किया। नरेन्द्र सिंह ने मिमिक्री के साथ दर्शकों की तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत
यह भी पढ़े :नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement