Festival of Freedom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजादी का पर्व मनाया

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 6:45 PM (IST)
आजादी का पर्व मनाया
सवाईमाधोपुर। आजादी का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड मैदान में हुआ जिसमें मुुख्य अतिथि जिला कलेक्टर केसी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल, महिला पुलिस बल, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट, गाईड द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्षन किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सैनानी आश्रितों का सम्मान किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य एवं गान की मन मोहक एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement