Advertisement
त्योहार को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, महराजगंज में चला सघन जांच अभियान

सीमा क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसबी, स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान संयुक्त रूप से लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण यह क्षेत्र हमेशा से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन त्योहारों के समय इसकी निगरानी और भी बढ़ा दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दीपावली और छठ का पर्व पूरी शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि अवैध पटाखे और निर्धारित मात्रा से अधिक पटाखे रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सभी घाटों पर भी सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महराजगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



