कोटा। कोटा में एकबार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने दरिंदगी दिखाते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी से कर दी छेडख़ानी कर दी। डरी-सहमी लडक़ी ने महावीर नगर थाने में इस सम्बंध में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई रामस्वरूप ने बताया कि एक नाबालिग लडक़ी ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीडि़त लडक़ी को महिला आश्रम भिजवा दिया गया है।