मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली के दुगरहा गांव में रविवार की रात को दामाद ने भुजाली से वृद्ध ससुर की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही वह वहां से फरार हो गया। उसी कमरे में सोयी मृतक की दस वर्ष की पोती ने घटना को अपनी आखों से देखा।
हत्यारे के जाने की जानकारी बच्ची ने शोर मचाकर घर वालों को दी। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार की सुाह शवी को पीएम के लिए भेजने के बाद दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी