Fastac training given to food traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य व्यापारियों को दिया फॉस्टैक प्रशिक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 19 मार्च 2025 8:36 PM (IST)
खाद्य व्यापारियों को दिया फॉस्टैक प्रशिक्षण
धौलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीणा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में व्यापारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के निर्माण, भंडारण ,परिवहन एवं विक्रय से संबंधित जानकारी हेतु फॉस्टैक ट्रेनिंग फूड सेफ्टी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम शिविर का आयोजन आशीर्वाद होटल में किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि बुधवार को शहर के सभी खाद्य कारोबारियों को एफ एस एस ए आई टीम ने निशुल्क फॉस्टैक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मुकुल गुप्ता ने खाद्य व्यापारियों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की संरचना और कार्यप्रणाली कि जानकारी के साथ-साथ लाइसेंस का महत्व एवं लाइसेंस नंबर की पूर्ण जानकारी भी दी। जिससे खाद्य कारोबारी किसी भी लाइसेंस नंबर से उसके राज्य, जिले एवं अन्य सभी जानकारियां खुद समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में पैकेज्ड फूड मटेरियल से संबंधित सभी नियमों की जानकारी प्रत्येक पैकेज मटेरियल के लेबल पर लिखे जाने वाले अनिवार्य बिन्दुओं की जानकारी, फर्स्ट इन फर्स्ट आउट नियम की जानकारी एवं उनके पालन का तरीका बताया गया। मिलावट के प्रकार और उन्हें पहचानने के तरीके समझाए गए साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य उपलब्ध करवाने में बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया। फूड हैंडलिंग तथा स्वच्छता संबंधी सभी नियमों के पालन के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण के बाद व्यापार मंडल के विनोद अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संरक्षक व्यापार मंडल अशोक कुमार, अध्यक्ष दिनेश मंगल सहित कई खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement