सवाई माधोपुर। जिले में यूरिया की उपलब्धता और किसानों को यूरिया की कमी नहीं आने देने को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। कलेक्ट्रेट में कृषि, क्रय, विक्रय सहकारी समिति और सहकारी बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यूरिया और डीएपी की कमी नहीं आने देने की बात कही गई। सहकारी समिति और सहकारी बैंक अधिकारियों ने कहा कि जिले में यूरिया और डीएपी खाद की कमी नहीं है। वेयर हाउस में पहले ही दो हजार टन यूरिया पहले से मौजूद हैं और आईपीएल का 2650 टन यूरिया और आ चुका है। उन्होंने कलक्टर को आश्वस्त किया कि किसानों को यूरिया की किसी भी प्रकार से कमी नहीं आने दी जाएगी।
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे