राजसमंद। गलवा सरकारी समिति द्वारा गुरूवार को पनोतिया पंचायत के जाटियाकाखेड़ा व सीमाल गांव के 90 किसानों को अपने हक का खराबा का मुआवजा दिया गया। जैसे ही किसानों को पनोतिया अटल सेवा कैन्द्र पर किसानों को मुआवजा देने की सुचना मिली तो किसान अपने घरों से दस्तावेज व 2-2 फोटो साथ लेकर कैन्द्र पर पहुंचे जहां पर सहकारी समिति के सदस्यों द्वारा फार्म तैयार किया गया व बारी बारी से 90 किसानों को पांच लाख रूपये की नकद राशि का मुआवजा वितरण कि गईं। इस दौरान सरपंच भारमल गुर्जर, सचिव आशा धाभाई, जगदीश जाट, पटवारी विष्णु कुमार सोनी, कम्प्युटर ऑपरेटर अनुराग जोशी, शंकरलाल जाट, किशनलाल जाट, व्यवस्थापक राजुदास वैष्णव, कैलाशपुरी गोस्वामी, हरीओम पुरी, सहित सीमाल व जाटियाकाखेड़ा के सैकड़ो ग्रामीण मौजुद थै।