Advertisement
लालसोट में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, गेहूं की बुवाई पर असर — अनुदानित बीजों का वितरण शुरू

किसान नेता राकेश सामोत्या,रामधन, रामकेश, हरकेश और किशनलाल ने बताया कि डीएपी खाद के अभाव में फसल की बुवाई अटक गई है। दुकानों और समितियों दोनों जगह से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उधर, यूरिया खाद की बात करें तो लालसोट में करीब 4000 कट्टे उपलब्ध हैं, मगर किसानों की विशेष ब्रांड की मांग के चलते भीड़ बनी हुई है।
कृषि विभाग के अनुसार,अब तक गेहूं की बुवाई में 15% हुई है। गत वर्ष जहां 7915 हेक्टेयर में बुवाई हुई थी, वहीं इस साल अब तक केवल 1208 हेक्टेयर में ही बुवाई हो पाई है। जो की बुवाई 382 हेक्टेयर के मुकाबले 250 हेक्टेयर, जबकि चना की बुवाई 5800 हेक्टेयर हुई है।
सहायक कृषि अधिकारी चरतलाल मीणा ने बताया कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण डीएपी का कच्चा माल आयात नहीं हो पा रहा है, जिससे खाद की कमी बनी हुई है। किसान डीएपी के स्थान पर एनपीके या सुपर फास्फेट खाद का उपयोग करें, जो समान प्रभावी है और बाजार में उपलब्ध है।
इधर, किसानों को राहत देने के लिए अनुदानित गेहूं बीजों का वितरण भी शुरू किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 260 क्विंटल ‘4238 राज’ वैराइटी के गेहूं बीज किसानों को वितरित किए गए, जिसके लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। विभाग ने आगे 500 क्विंटल बीजों की डिमांड भी भेजी है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष सरसों की बुवाई में 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है — गत वर्ष 11,676 हेक्टेयर की तुलना में इस बार 13,340 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। वहीं सौंफ की बुवाई में गिरावट आई है, जो 846 हेक्टेयर से घटकर 504 हेक्टेयर पर सिमट गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


