मुआवजा न मिलने से हताश किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास
khaskhabar.com:
किसान विजय का आरोप है कि उसकी वर्ष 2012-13 में ओलावृष्टि में उसकी फसल
चौपट हो गई थी, मगर मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, साथ ही पत्नी के नाम पर
जारी एक चेक में नाम परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि पत्नी की मौत हो चुकी
है। इसी से दुखी होकर वह आत्मदाह का कदम उठाने जा रहा था। गाडरवारा थाने
के प्रभारी उमेश तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि किसान को हिरासत में
लेकर उसे समझाया जा रहा है।