Farmer tried to commit suicide,while not getting Compensation on time -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुआवजा न मिलने से हताश किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

khaskhabar.com:
मुआवजा न मिलने से हताश किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मुआवजा न मिलने से परेशान एक किसान ने तहसीलदार कार्यालय परिसर में केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते किसान आत्मदाह नहीं कर पाया। चीचली विकास खंड के माल्हनबाड़ा गांव का किसान विजय सिंह कौरव पिछले तीन वर्षों से मुआवजे के लिए भटक रहा था, इससे वह परेशान था। गुरुवार को वह गाडरवारा में तहसीलदार के कार्यालय परिसर में पहुंचा और उसने अपने उपर केरोसिन डालने के बाद माचिस जलाकर आग लगाने की कोशिश की, तभी उसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement