farmer protest in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदसौर किसान आंदोलन की हवा अब यूपी की ओर

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 6:24 PM (IST)
मंदसौर किसान आंदोलन की हवा अब यूपी की ओर
मेरठ। मध्यप्रदेश के मंदसौर में चल रहा किसानों का आंदोलन अब आस-पास के राज्यों में भी पहुंचना शुरू हो गया है। खासकर विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश की और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज़ कराते हुए करीब 2 घंटे का मौन धारण किया और मध्य्प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मेरठ के किसानों ने भी इस मौन व्रत में हिस्सा लिया। लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाकर मौन धारण किया। साथ ही मंदसौर में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रथना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement