farmer land aquisation matter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काश्तकारों की जमीन में गड़बड़झाला

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:09 PM (IST)
काश्तकारों की जमीन में गड़बड़झाला
बाड़मेर। चौहटन तहसील की इसरोल ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी ने कृषि आदान अनुदान की सूचियों में गड़बड़ कर गरीब काश्तकारों को वचित कर दिया है। इस बात का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है । जानकारी के मुताबित दर्जनों काश्तकारों के खाते मे कम जमीन होने के बावजूद दो से तीन हजार रूपये लेकर काश्तकारों के खाते मे अधिक जमीन बताकर सरकार को भी लाखों रूपये का नुकसान पहुंचाया गया है। इस शिकायत को लेकर ईसरोल सरपंच के नेतृत्व मे सैकडों काश्तकारों ने दो दिन पहले चौहटन उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग भी की थी। पांच पटवारी हल्का चार्ज एक ही पटवारी दिलीप चौधरी को देने के सम्बंध में भी शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement