फतेहाबाद। जिले के धांगड़ के पास पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर वाहनों से पूछताछ करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक हिसार में बतौर होमगार्ड रह चुका है। युवक हाइवे पर आने जाने वालों को रोक कर उनसे अवैध रूप से पूछताछ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी बरामद कर उसके विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मी रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाइवे पर एक युवक संदिग्ध रूप से वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहा है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पुलिस की वर्दी में दबोच लिया। युवक की पहचान भिवानी निवासी रोहताश के रूप में हुई है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह