khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 11:31 AM (IST)
ग्रेटर नॉएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट
में 42वें आईएचजीएफ- दिल्ली मेला का आयोजन किया जा रहा है जो 14-18 अक्टूबर 2016 तक होगा। इसमें देशभर से 2,950 प्रदर्शक, 1,90,000 वर्ग मीटर क्षेत्र, 110 देशों के 5,000 से अधिक खरीदार, 450 से अधिक खरीद एजेंट, 2,000 से अधिक उत्पाद
होंगे। होम, लाइफस्टाइल, फैशन एवं टेक्सटाइल
के स्टाइल एवं डिजाइन जैसी विशिष्ट विशेषताओं से लबरेज 42वें आईएचजीएफ-
दिल्ली मेला शरद 2016 का आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के तत्वाधान में
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 14-18 अक्टूबर 2016 तक किया जा रहा है।