राजसमन्द। लालपुर बाईपास से कुंवारिया बस स्टैंड होते हुए मिंडा वाली सडक़ तक करीब 3 किलोमीटर तक की सडक़ पर लंबे समय से बड़े-बड़े खड्डे होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुंवारिया के रामप्रकाश सोमानी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से 3 किलोमीटर सडक़ पर बड़े-बड़े खडे हो गए हैं जिससे लोगों को भारी समस्या हो रही है खंडों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं कस्बे वासियों द्वारा विभाग के कर्मचारियों को कई बार शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, बताया कि इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ो वाहनों की आवाजाही बनी रहती है वहीं बसों में सफर करने वाले लोग हिच कोले खाते चलते हैं कभी कभार बस में बैठे लोग भी सडक़ पर खड़े के कारण चोटिल भी हो जाते हैं ग्रामीणों ने कर्मचारियों से अतिशीघ्र सडक़ की मरम्मत करवाने की मांग की है।
यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरेंयह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम