धौलपुर । नवरात्रा के समापन पर मंगलवार को विजयादशमी पर जिले भर में लोग अबीर गुलाल उड़ाते हुए माता के विसर्जन के चम्बल नदी और पार्वती नदी पहुंचे। जिले के विभिन्न इलाकों में नौ दिन से चल रहे नवरात्रा महोत्सवों की धूम आज विसर्जन के साथ समापन हो गई। नवरात्र समाप्ति के बाद धौलपुर जिले भर में जगह-जगह विराजी गई माता की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। धौलपुर से होकर गुजरने वाली चम्बल नदी में माता की प्रतिमाओं को विसर्जित करने जिले के अलावा मध्यप्रदेश के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। चम्बल नदी और पार्वती नदी में माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस की और से विशेष सुरक्षा इंतजामात भी किये गए थे। जिले भर से तकरीबन चार से अधिक माता की प्रतिमाओं को बैंड बाजो के साथ निकाला गया.जहां चम्बल नदी पर लोगो ने नम आंखों से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।