extracted torch procession by Roadways employees -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेजकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 9:53 PM (IST)
रोडवेजकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
झुंझुनूं। प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। एटक अध्यक्ष विजय थाकन ने बताया कि अन्य सभी प्रकार की बसों के संचालन के लिए पूरे प्रदेश में रोडवेज स्टैंड से न्यूनतम 2 से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थान पर निर्धारित किए जाएं। रोडवेज बेड़े में 1000 नई बसें दें, सभी वर्गों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यातायात मंत्री यूनुस खान से 6 अक्टूबर को हुई वार्ता में इन चार मांगों पर सहमति हुई थी, लेकिन अभी तक इसकी पालना नहीं हुई है। समय रहते पालना नहीं की गई तो रोडवेज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसी क्रम में राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा की ओर से खेतड़ी डिपो के अंतर्गत भी मशाल जुलूस निकाल सरकार की नीतियों का विरोध किया।

[@ ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement