expressed protest in JLN Hospital by the Nurses -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेज ने जेएलएन हॉस्पिटल में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 3:07 PM (IST)
नर्सेज ने जेएलएन हॉस्पिटल में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
अजमेर। नर्सेज की ड्यूटी में भेदभाव का आरोप लगा रहे राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने शनिवार को हॉस्पिटल प्रशासन के आश्वासन के बाद तीन दिन काली पट्टी बांध विरोध करने की घोषणा की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को चेतावनी दी है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के दो घंटे कार्य बहिष्कार को समाप्त कर शनिवार को काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया और मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। नर्सेज का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन नर्सेज की ड्यूटी लगाने में भेदभाव कर रहा है। अधिकारियों से तालमेल रखने वाले नर्सेज से मनमानी रूप से काम लिया जाता है और किसी भी जगह पर लगा दिया जाता है, जबकि प्रदेश के तत्कालीन चिकित्सा मंत्री ने नर्सेज की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर लगाने के निर्देश दिए थे। इस मामले को लेकर नर्सेज ने दो दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया। इसके बाद प्रशासन ने प्रणाली को सही करने का आश्वास दिया। इस पर शनिवार से नर्सेज ने तीन दिन काली पट्टी बांध विरोध शुरू किया और काम किया।

[# परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement