Executive Committee of Shri Rikhab Dev Parshvanath Jain Shwetambar Temple Trust, Hamirgarh, Formed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री रिखब देव पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट हमीरगढ की कार्यकार्यरिणी का गठन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मई 2026 1:56 PM (IST)
श्री रिखब देव पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट हमीरगढ की कार्यकार्यरिणी का गठन
भीलवाड़ा, (प्रकाश चपलोत जैन)। हमीरगढ कस्बे के आईसीआईसीआई बैंक के पास तेली गली स्थित श्री रिखब देव पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ग्यारह नये ट्रस्टी बनायें गये। जानकारी के अनुसार संरक्षक नवरतनमल जैन,अध्यक्ष पारस जैन,उपाध्यक्ष नेम कुमार संघवी,उपाध्यक्ष अरविन्द सामर, मंत्री राजेन्द्र सेठिया,सहमंत्री अभिषेक नाहर,कोषाध्यक्ष अनिल गोलेछा,सहकोषाध्यक्ष शांति लाल बोहरा,प्रचार मंत्री सम्पत लाल जैन,ट्रस्टी अनिल कुमार बालड व ट्रस्टी राजकुमार जैन को चुना गया। यह जानकारी उपाध्यक्ष नेम कुमार संघवी ने दी।
फील्ड कार्यों का किया निरीक्षण, ली जनगणना प्रगति समीक्षा बैठक
भीलवाड़ा, 21 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण जो कि 16 मई से शुरू होकर 14 जून मध्य रात्रि तक चलेगा, के अन्तर्गत हमीरगढ़ में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के फील्ड कार्यों का निरीक्षण उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनलराज कोठारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार हमीरगढ़ श्री भंवर लाल सैन द्वारा किया गया।
फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने ग्राम श्रीरामनगर, गुवारड़ी एवं स्वरूपगंज के जनगणना ब्लॉकों का निरीक्षण कर मकान सूचीकरण सहित विभिन्न जनगणना कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निदेशालय से नियुक्त भीलवाड़ा जिले के मास्टर ट्रेनर विरेन्द्र शर्मा ने फिल्ड में आ रही तकनीकी समस्याओं के संबंध में उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का मार्गदर्शन किया।
निरीक्षण के पश्चात तहसील कार्यालय हमीरगढ़ में उप जिला जनगणना अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों की साप्ताहिक जनगणना प्रगति समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान फील्ड में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जनगणना ब्लॉकों के नजरी नक्शों की जांच भी की गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने एवं प्रगणकों के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर डॉ सोनलराज कोठारी ने सभी नागरिकों से जनगणना जैसे राट्रीय महत्त्व के कार्य में प्रगणकों का आवश्यक सहयोग करने एवं सही व सटीक सूचना देने की अपील की।
बैठक में मास्टर ट्रेनर विरेन्द्र शर्मा, जिला जनगणना कार्यालय से सहायक सांख्यकी अधिकारी विनोद खोईवाल, फील्ड ट्रेनर नीरज गंगवाल एवं दीपक शर्मा सहित चार्ज तहसील हमीरगढ़ के सभी पर्यवेक्षक तथा जनगणना सेल के कार्मिक राजेन्द्र तिवाड़ी एवं हरीश गंगवाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement