Advertisement
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजीमातला को मनरेगा के तहत 73.93 लाख रुपये व्यय करने के लिए प्रथम, इसी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बढ़लग को 45.46 लाख रुपये खर्च करने पर द्वितीय तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जाडली को 44.02 लाख रुपये खर्च करने पर तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर मार्चपास्ट में भाग लेने वाली सभी 18 टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 8 विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया।
सम्मानित जनों में नालागढ़ खण्ड की कृषक भगवान सिंह, इसी खण्ड के कृषक करनैल सिंह, नालागढ़ खण्ड के बागवान अमर सिंह, इसी खण्ड के पशुपालक खलील मोहम्मद, कण्डाघाट खण्ड के कृषक विजय कुमार, इसी खण्ड के कृषक राकेश कुमार, कण्डाघाट खण्ड के बागवान नरेश कुमार, इसी खण्ड के पशुपालक राजेन्द्र, कुनिहार खण्ड के कृषक राम गोपाल, इसी खण्ड के कृषक केशव राम, कुनिहार खण्ड के बागवान प्रेम भगत, कुनिहार खण्ड के पशुपालन हरिराम, धर्मपुर खण्ड के कृषक दीनदयाल, इसी खण्ड के कृषक भूपेन्द्र सिंह, धर्मपुर खण्ड के बागवान रामचन्द, पशुपालक कमल प्रकाश, सोलन खण्ड के कृषक राजेन्द्र कुमार, इसी खण्ड के कृषक रणवीर ठाकुर, सोलन खण्ड के बागवान सुधीर कुमार सूद तथा इसी खण्ड के पशुपालक नरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
Advertisement
सोलन
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


