Excellent sports facilities will be developed in selected 25 Navodaya schools - Rajyavardhana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनिंदा 25 नवोदय विद्यालयों में उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ विकसित होगी-राज्यवर्धन

khaskhabar.com: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 6:13 PM (IST)
चुनिंदा 25 नवोदय विद्यालयों में उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ विकसित होगी-राज्यवर्धन
जयपुर। देश में चुने हुए 25 नवोदय विद्यालयों में उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। यह घोषणा खेल और युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज जयपुर में बढ़नगर में आयोजित एक समारोह में की। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विकसित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में खेल सुविधाएँ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन की शिक्षा भी प्राप्त होती है। इससे विद्यार्थियों में अच्छे मूल्य और संस्कार पैदा करने में सहयोग मिलता है। समारोह में कर्नल राठौड़ ने एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित आर.ओ. प्लांट का लोकार्पण भी किया। इससे पहले कर्नल राठौड़ ने जयपुर ज़िले के प्रागपुरा गाँव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राठौड़ ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में है छ: फ्लाइओवर तथा अंडरपास बनाने के कार्य को स्वीकृति दी है। इनका निर्माण कार्य जून में शुरू हो जाएगा। ये एक साल की अवधि में बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रागपुरा गाँव को एक ऐसा है आदर्श गाँव बनायें जहाँ शिक्षा और खेल सुविधाओं के साथ साथ लोगों में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना स्थापित हो। इससे पहले केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने आज ही जयपुर जिले में चित्रकूट भवानी और थाैलाई में सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी भाग लिया। उन्होंने सभी नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा कहा कि ऐसे सम्मेलनों से सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम लगाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement