Everyone should work in coordination to accelerate rural development: CEO Gaurav Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने के लिए सभी समन्वय स्थापित कर काम करें : सीईओ गौरव कुमार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 5:48 PM (IST)
ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने के लिए सभी समन्वय स्थापित कर काम करें : सीईओ गौरव कुमार
पानीपत। जिला परिषद के नवनियुक्त सीईओ गौरव कुमार ने कार्यभार सम्भालने के बाद अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कहा कि ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने के लिए सभी समन्वय स्थापित कर काम करें। जो भी योजनाएं ग्रामीण विकास को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई है उन्हें पात्र लोगों तक ले जाने के लिए संवेदनशील बनें। गौरव कुमार ने कहा कि योजनाओं का लाभ किसे दे रहे हैं और किसे नहीं दे रहे हैं। यह पूरा ख्याल रखें। सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की सभी योजनाओं को लेकर स्टाफ से जानकारी ली गई है और योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement